फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrolled car hits tree, one dead, two injured

Basti News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई एक की मौत, दो लोग घायल

Fri, 17 Apr 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car hits tree, one dead, two injured
पटकापुर- परशुरामपुर मार्ग पर पेड़ से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त कार-संवाद - फोटो : उर्रा-हरखापुर मार्ग पर काली कोट मंदिर के निकट धू-धू कर जलती कार।
हरैया(बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटकापुर-परशुरामपुर मार्ग पर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो पेड़ से टकराकर सड़क के बगल गड्ढे में गिर गई। घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

कार में सवार चालक सहित सभी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को इलाज के लिए ले जाए जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर कंपनी के इंजीनियर हिमांशु (40) निवासी आजमगढ़ दो अन्य साथी अजयबीर सिंह (41) पुत्र जगरूप सिंह व कुलदीप सिंह (42) पुत्र विमलेश निवासी ग्राम रसूलपुर बुजुर्ग थाना चौकी बंदापुर जनपद शाहजहांपुर के साथ पटखापुर से रानीपुर बस्थनवां लौट रहे थे। अभी वह परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पटकापुर-परशुरामपुर मार्ग के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के बगल में पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। जोरदार टक्कर में वाहन का अगला हिस्सा पूरी क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। सूचना के बाद आसपास के लोग जुट गए।

सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी घघौवा पंकज त्यागी ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजन आ रहे है उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed