{"_id":"6692d3913af0b76e870f6824","slug":"uncontrolled-car-crushed-three-one-died-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120403-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बेकाबू कार ने तीन को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बेकाबू कार ने तीन को कुचला, एक की मौत
Sun, 14 Jul 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
लालगंज क्षेत्र के कुदरहा वार्ड में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुदरहा। लालगंज क्षेत्र के कुदरहा बाजार में कार ने सड़क के किनारे खड़े तीन लोगों को चपेट में ले लिया। तीनों ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की चोट की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को कुदरहा बाजार में सड़क के किनारे अली रजा (60) निवासी कुदरहा अपने टेंपो का पंक्चर बनवाकर पुत्र इम्तियाज के साथ महेंद्र (55) निवासी उजियानपुर से बात कर रहे थे। तभी पश्चिम की तरफ से आ रही बेकाबू कार तीनों को चपेट में लेते हुए आगे निकल गई। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से घायलों को पीएचसी कुदरहा पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने अली रजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि महेंद्र को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इम्तियाज़ को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी। चौकी प्रभारी कुदरहा अशोक कुमार यादव ने कार को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।