{"_id":"69fce1023998550f630494e4","slug":"uncontrolled-bike-falls-on-the-road-driver-dies-companion-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-158220-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी चालक की माैत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी चालक की माैत, साथी घायल
विज्ञापन
बनकटी। बस्ती मुंडेरवा मार्ग के ओड़वारा के मंगलवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिरकर दो युवक घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। वहां देर रात इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
जानकारी के अनुसार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बरहुआ गांव निवासी रानू श्रीवास्तव (45) गांव के ही राम करन के साथ मंगलवार की शाम को अपने बाइक से एक मांगलिक कार्यक्रम में देवरिया माफी गांव गए थे। देर रात वहां से घर लौट रहे थे। जैसे ही ओडवारा ओवरब्रिज के निकट पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे, इससे दोनों के सिर पर चोट आई।
आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने रानू श्रीवास्तव की हालत गंभीर देखकर मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पर देर रात इलाज के दौरान रानू की मौत हो गई। वहीं रामकरन का जिला अस्पताल बस्ती में इलाज चल रहा है। दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे।