फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrollable car entered the tea shop, two died

बेकाबू कार चाय की दुकान में घुसी, दो की मौत

Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car entered the tea shop, two died
सोनूपार में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : BASTI
बेकाबू कार चाय की दुकान में घुसी, दो की मौत
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के डिलिया चौराहे के निकट स्थित चाय की दुकान में अनियंत्रित कार जा घुसी। उसकी चपेट में आने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
घटना बुधवार दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रानी पोखरा पुरानी बस्ती के रहने वाले महेश राव अपने चाचा के बेटे अभिषेक कुमार निवासी खीरीघाट भटोलवा थाना कोतवाली तथा प्रभात कुमार निवासी ग्राम सूसीपार थाना लालगंज के साथ कार में सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया चौराहा के निकट स्थित देसी शराब की दुकान पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि कार चालक महेश राव ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। उससे कार अनियंत्रित होकर भैंसहिया स्थित फुलेसरा देवी पत्नी राम सुंदर की चाय की दुकान में घुस गई।
विज्ञापन

दुकान में चाय पी रहे डिलिया निवासी हरिशंकर उपाध्याय (65) तथा कार में सवार की प्रभात कुमार (23) की मौके पर ही मौत हो गई। दुकान मालकिन 56 वर्षीय फुलेसरा देवी और चाय पी रहे साहूपार गांव निवासी 50 वर्षीय हरिप्रसाद विश्वकर्मा वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। तीसरे घायल की पहचान नहीं हो पाई। कार सवार अभिषेक कुमार मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज कुमार त्रिपाठी ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed