फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Uncontrollable car crossed the divider and reached the other lane, two injured

Basti News: बेकाबू कार डिवाइडर लांघकर दूसरी लेन में पहुंची, दो घायल

Tue, 13 Aug 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 13 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car crossed the divider and reached the other lane, two injured
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई। कार की चपेट में आकर सड़क पर जा रहा युवक व वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फुटहिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को पुलिस चौकी पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, फुटहिया ओवरब्रिज के पास अयोध्या की तरफ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दूसरे लेन में चली गई। इससे सड़क पार कर रहे दिनेश वर्मा पुत्र गंगा प्रसाद वर्मा निवासी मुखलिसपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक हरिकेश सरोज पुत्र दशरथ निवासी बिहार थाना चंदावत जनपद जौनपुर घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed