फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   uncontrol Double Deker bus inter tea shop- one died

बेकाबू डबल डेकर बस चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
uncontrol Double Deker bus inter tea shop- one died
बेकाबू डबल डेकर बस चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस फोरलेन पर हर्रैया थाने के संसारीपुर चौराहे के पास बुधवार सुबह साढ़े छह बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक टिन शेड में चल रही चाय की दुकान में जा घुसी। बस की चपेट में आने से दुकान पर बैठे एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ शैलेश सिंह ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

वहीं, दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक व परिचालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बस को थाने पर ले आई है। दुर्घटना के बाद यात्रियों को गंतव्य के लिए घंटों परेशान होना पड़ा। हादसे में दुकान में बैठे थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी 45 वर्षीय कुंदन पुत्र राम प्यारे चपेट में आ गए जिससे कुंदन की मौके पर मौत हो गई। जबकि इसी गांव के 32 वर्षीय दुखी पुत्र गलाऊ व एक बस यात्री धनबीर (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचएआई टीम ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में करीब 83 यात्री सवार थे जिसमें सभी बाल-बाल बच गए। दुर्घटना की खबर सुनकर मृतक के परिवार के लोग घटना स्थल पहुंच गए। हर्रैया प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त बस चालक को हिरासत में लेकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed