फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ultimatum for achive to target

लक्ष्य पूरा न करने वाले विभागों को अल्टीमेटम

Thu, 10 May 2018 12:10 AM IST
basti
basti Updated Thu, 10 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
ultimatum for achive to target
बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : amar ujala
बस्ती। विभाग शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में अपना लक्ष्य पूरा करें। इसके लिए वे अपने-अपने विभागाध्यक्षों से संपर्क कर उसे बेहतर एवं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करें। इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी। यह चेतावनी कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने दी है। वह बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों, पीएचसी में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास, शौचालयों का निर्माण, विद्युत के सौभाग्य योजना के कनेक्शन, साफ-सफाई, ग्रामों के साथ-साथ मजरों का विद्युतीकरण, पंचायत एवं विकास विभाग के योजनाओं को समय से पूरा किया जाए। कहा कि जेई और एईएस के बाद निमोनिया टीकाकरण का कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। इसकी भी कार्य योजना बनाकर कार्य संपादित किए जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान आपूर्ति सुनिश्चित करने व ट्रांसफॉर्मर स्थापना तथा कनेक्शन देने के निर्देश दिए। सड़क और संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देेेते हुए कहा कि आवासीय भवनों के निर्माण को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सड़क एवं पुल के कार्यों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में संपत्ति के सृजन की रिपोर्ट लेने तथा पौधरोपण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।  गेहूं क्रय केंद्रों की समीक्षा में कमिश्नर ने संतोष व्यक्त किया।  डीएम सुशील कुमार मौर्य ने जिले में संचालित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने राजस्व वादों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में डीएम बस्ती ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार जिलाधिकारी संतकबीर भूपेन्द्र एस चौधरी ने भी जिले का विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीडीओ अरविन्द कुमार पांडेय, अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम सहित तीनों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed