फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two trucks loaded with wheat caught and seized in Mandi Parishad

Basti News: मंडी परिषद में गेहूं लदे दो ट्रक पकड़े, सीज

Sun, 11 May 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two trucks loaded with wheat caught and seized in Mandi Parishad
बस्ती। गेहूं खरीद की दयनीय स्थिति को देखते हुए एडीएम प्रतिपाल चौहान ने एसडीएम शत्रुघ्न पाठक के साथ शनिवार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के क्रय केंद्र पर निरीक्षण किया। बिना वैध दस्तावेज के गेहूं लदे दो ट्रक पकड़े गए।
विज्ञापन

ट्रकों पर लदे अनाज के संबंध में मंडी समिति के 6-आर और 9-आर जैसे कागजात नहीं थे। दोनों ट्रकों को सीज कर दिया गया। ये दोनों ट्रक सहियापुर मंडी क्षेत्र के खजवा गोदाम से लोड होकर मंडी लाए गए थे। एडीएम ने मंडी सचिव से समन शुल्क तय करने का निर्देश दिया। छानबीन में पता चला कि एक ट्रक को पहले खनन विभाग ने सीज किया था लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

आरटीओ और खनन विभाग दोनों की तरफ से उस ट्रक को सीज किया गया। मंडी के सेक्टर प्रभारी सलिल कुमार सिंह, विपणन निरीक्षक सुभाष सिंह से खरीद के बारे में अधिकारियों ने ब्योरा लिया। ट्रकों के बारे में पता चला कि आईटीसी कंपनी लाइसेंस लेकर व्यापारियों से बड़े पैमाने पर गेहूं की खरीद कर रही है। उसी कंपनी का गेहूं ट्रक में लदा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि शासन स्तर से खरीद बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें मंडी समिति के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर मंडी सहायक, मंडी इंस्पेक्टर, खरीद केंद्र प्रभारी आदि का वेतन पहले से रोक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed