{"_id":"6854728d83958672b90e5bc4","slug":"two-teenagers-drowned-while-bathing-in-kuano-river-basti-news-c-7-1-gkp1014-976166-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनो नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनो नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत
Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
महादेवा/बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के महसों बाजार से दक्षिण-पश्चिम सूसीपार गांव के पास कुआनो नदी के निबवां घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे नहाने गए पांच किशोर डूबने लगे। उनमें से तीन किसी तरह बाहर निकल आए मगर दो लापता हो गए। काफी देर तक गोताखोरों ने तलाश की लेकिन, उनका पता नहीं चला। बाद में स्थानीय तैराकों ने खोजबीन शुरू की। करीब तीन घंटे बाद 14 वर्षीय प्रिंस और चार घंटे बाद 17 वर्षीय अमित जलकुंभी के बीच फंसे मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महसो पश्चिम टोला के कुछ बच्चे कस्बे के दक्षिण-पश्चिम करीब दो किलोमीटर दूर कुआनो नदी के निबवां घाट पर बृहस्पतिवार दोपहर 1:00 बजे स्नान करने गए थे। उनमें दुबौलिया थानाक्षेत्र के लक्षमणपुर निवासी 17 वर्षीय अमित भी शामिल था। वह करीब आठ दिन पहले ही अपने नाना अयोध्या के यहां गर्मी की छुट्टी बिताने आया था। उसके नाना के बगलगीर नरेंद्र के 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस के अलावा 16 वर्षीय विपिन, 17 वर्षीय सर्वेश व एक अन्य किशोर भी साथ गए थे।