फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two teachers received adverse entries

Basti News: दो शिक्षकों को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 31 May 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two teachers received adverse entries
बस्ती। नौ और 10 मई को हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा (पीजीटी) में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करते समय जिले के दो शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। संबंधित शिक्षकों ने आयोग की प्रति को कोषागार और कोषागार की प्रति को आयोग के पैकेट में रख दिया था। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसके बाद डीआईओएस ने दोनों शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीआईओएस संजय सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि शहर के श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज के कक्ष संख्या एक में रजनी गुप्ता और दिलेश्वरी इंटर कॉलेज रुधौली में प्रवक्ता बलवंत सिंह की बताैर कक्ष निरीक्षक ड्यूटी लगी थी। 10 मई को द्वितीय पॉली की परीक्षा के बाद दोनों कक्ष निरीक्षकों ने अपने कक्ष की उत्तर पुस्तिकाओं के आयोग की प्रति को कोषागार और कोषागार की प्रति को आयोग के पैकेट में रख दिया। जबकि परीक्षा से पूर्व केंद्र व्यवस्थापक द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। आयोग ने इस पर काफी रोष प्रकट किया है। संबंधित कक्ष निरीक्षकों की यह लापरवाही मानी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed