फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two SO drooped in basti

दो थानेदार हटे, बीट आरक्षी लाइन हाजिर

Thu, 01 Jun 2017 11:04 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर अपराध के नियंत्रण में अक्षम दो थानेदारों पर एसपी ने कार्रवाई की है। नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक रमेश और कप्तानगंज के कार्यवाहक एसओ संतोष सिंह को हटा दिया गया है। रौता चौकी इंचार्ज अनिल सिंह को थानाध्यक्ष नगर और कोतवाली के एसएसआई रोहित प्रसाद को कप्तानगंज की जिम्मेदारी दी गई है।       
विज्ञापन


हाईवे गस्त में तैनात दो बीट आरक्षियों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। फोरलेन पर हफ्ते भर में लूट की घटनाओं को रोकने का उपाय करने के बजाए बला टालने की कोशिश से झुंझलाए एसपी संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। नगर थाने की फुटहिया चौकी प्रभारी पर भी तलवार लटकी है। एसपी का कहना है कि परिणाम अच्छा न देने और पुलिस की छवि खराब करने वाले थानेदार हटाए जाएंगे। इसीलिए वह खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं।                    
विज्ञापन

 
हाइवे पर 29 मई को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास मांगलिक समारोह से लौटे दंपति पर हमला करके लूटपाट और 24 घंटे के बाद ही नगर थानाक्षेत्र में पड़ने वाले तिलकपुर के पास ट्रक पंचर करके ड्राइवर से लूटपाट की घटना से पुलिस गश्तऔर चौकसी पर सवालिया निशान लग गया। जिसके चलते एसपी ने बृहस्पतिवार को शख्त तेवर दिखाया। डीआईजी लक्ष्मी नारायण का कहना है कि हाईवे पेट्रोलिंग की फुल प्रूफ व्यवस्था बनाई जा रही है। जिसे जल्द लागू किया जाएगा।                   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed