{"_id":"62eebd1bb0857e67a93d10ba","slug":"two-secretaries-suspended-for-construction-of-poor-panchayat-building-basti-news-gkp4463008126","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता विहीन पंचायत भवन निर्माण में दो सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता विहीन पंचायत भवन निर्माण में दो सचिव निलंबित
विज्ञापन

बस्ती। जिले में सरकारी कार्य में लापरवाही पर डीएम प्रियंका निरंजन का रुख सख्त हो गया है। इसी कड़ी में विक्रमजोत ब्लॉक के ग्राम रानीगांव में पंचायत भवन निर्माण की जांच में खराब गुणवत्ता मिलने पर डीएम ने दो सचिवों को निलंबित कर दिया है। सीडीओ को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर कार्य के लिए निकाले गए धन की वसूली का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि विक्रमजोत ब्लॉक के रानीगांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन के गुणवत्ता विहीन होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर डीएम ने इस मामले की जांच परियोजना निदेशक कमलेश सोनी से कराई। जांच में पाया कि पंचायत भवन के छत की बीम कई जगह पर क्रैक हो गई है तथा छत लटक गई है। यह बिल्डिंग पूरी तरह सुरक्षित नहीं है और कभी भी उसके गिरने की आशंका है। परियोजना निदेशक की रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने विक्रमजोत ब्लॉक के ग्राम रानीगांव के सचिव प्रतीक शुक्ल तथा कौशल सोनकर को तत्काल निलंबित कर आहरित धनराशि की वसूली का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि इस प्रकरण में सीडीओ को निर्देशित किया गया है कि सरकारी धन गबन के आरोप में दोनो सचिवों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाए।