{"_id":"5d8f9cd58ebc3e93da788324","slug":"two-safaikarmi-terminate-basti-news-gkp3235084143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे दो सफाई कर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे दो सफाई कर्मी बर्खास्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहे दो सफाई कर्मी बर्खास्त
- एक ने लगाया फर्जी अंक पत्र, दूसरे ने जन्मतिथि में की थी हेराफेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीपीआरओ ने जिले के सांऊघाट ब्लॉक के राजस्व गांव भादी खुर्द बुजुर्ग व सल्टौआ के राजस्व ग्राम पोखरभिटवा में तैनात दो सफाई कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। इन पर फर्जी अंक पत्र के आधार पर नौकरी करने का आरोप था। जांच में मामला सही पाये जाने पर दोनों को नौकरी से पदच्युत कर दिया गया।
साऊघाट ब्लॉक के भादी खुर्द बुजुर्ग में तैनात सफाई कर्मी मुन्नी पर कार्रवाई करते हुए डीपीआरओ ने कहा कि बीएसए की ओर से प्रेषित सत्यापन आख्या एवं पत्रावली में यह तथ्य प्रकाश में आए हैं कि मुन्नी ने ग्राम पंचायत संसारपुर के सरस्वती विद्या मंदिर वाल्टरगंज से कक्षा पांच उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र वर्ष 1998 का है मगर यह विद्यालय शिक्षा विभाग के अभिलेखों में आठ सितंबर 2014 से मान्यता प्राप्त है। वर्ष 1998 में यह विद्यालय अस्तित्व में नहीं था। ऐसे में उनकी ओर से दिए गए दस्तावेज फर्जी है। मुन्नी को दोषी मानते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया।
इसी प्रकार सल्टौआ ब्लॉक के राजस्व ग्राम पोखरभिटवा में तैनात सफाई कर्मी राजेश कुमार के अंक पत्रों व प्रमाण पत्रों के अवलोकन के बाद यह तथ्य प्रकाश में आया कि राजेश कुमार की जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भादी मंझरिया से निर्गत शैक्षिक प्रमाण पत्र के अनुसार उनकी जन्मतिथि 15 जुलाई 93 अंकित है। इस प्रकार वर्ष 2008 में उनकी आयु 18 वर्ष से कम थी। इसे नौकरी प्राप्त करने के लिए उन्होंने कूटरचित शैक्षिक प्रमाण पत्र गायत्री ज्ञान मंदिर भिटिया से तैयार कराया। इसी आधार पर उन्होंने नौकरी हासिल की। इसके लिए उन्हें दोषी मानते हुए पद से बर्खास्त किया गया है।