Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two roads are ready; electricity poles on 'Nyay Marg' have become an obstacle.

Basti News: दो सड़कें तैयार, न्याय मार्ग पर बिजली पोल बने बाधा

Sat, 21 Nov 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Two roads are ready; electricity poles on 'Nyay Marg' have become an obstacle.
न्याय मार्ग पर काम ठप होने से सड़क की सूरत बिगड़ी, उभरी गिट्टी से परेशानी संवाद
बस्ती। शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण की योजना में न्याय मार्ग का काम बिजली पोल और ट्रांसफार्मर की वजह से अटक गया है। करीब तीन महीने से सड़क की पटरी खोदकर गिट्टी डालने के बाद निर्माण छोड़ दिया गया है। बिजली पोल शिफ्टिंग के लिए 17 लाख रुपये के भुगतान का मामला बीडीए और बिजली निगम के बीच फंसा है।
विज्ञापन

बदहाल और संकरी सड़कों के कायाकल्प की योजना के तहत कटरा पानी टंकी से विकास भवन, एसपी कार्यालय और न्यायालय होते हुए दीवानी कचहरी चौराहे तक न्याय मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। बीडीए की ओर से चयनित फर्म को वर्कऑर्डर जारी होने के बाद काम शुरू हुआ था। सड़क को दोनों ओर से चौड़ा करने के लिए खुदाई कर बोल्डर और गिट्टी डाल दी गई, लेकिन बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट न होने से आगे का काम रुक गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बिजली निगम ने पोल शिफ्टिंग के लिए करीब 17 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें न्याय मार्ग के साथ कलेक्ट्रेट मार्ग के दो बिजली पोल हटाने का खर्च भी जोड़ दिया गया है। बीडीए ने इस पर आपत्ति जताते हुए दोनों सड़कों के लिए अलग-अलग एस्टीमेट मांगा है, ताकि नियमानुसार भुगतान किया जा सके। इसके लिए बिजली निगम को रिमाइंडर भी भेजा गया है, लेकिन अब तक संशोधित एस्टीमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पोल शिफ्टिंग और न्याय मार्ग का निर्माण आगे नहीं बढ़ पा रहा है। न्याय मार्ग की चौड़ाई छह मीटर से बढ़ाकर नौ मीटर की जानी है। करीब 1.31 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में सड़क के दोनों ओर सीसी नालियों का निर्माण भी होना है। मार्ग पर करीब 19 बिजली पोल और दो ट्रांसफार्मर हटाए जाने हैं। न्यायालय, कलक्ट्रेट और कई अन्य सरकारी कार्यालयों के चलते इस सड़क पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। सड़क संकरी होने से अक्सर जाम लगता है। वादकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और आम राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है।

दो अन्य सड़कों का निर्माण पूरा, गुणवत्ता जांच के बाद होगा भुगतान
बीडीए ने इसी योजना के तहत शक्ति चौक से तहसील होते हुए डीएम कार्यालय (शास्त्री चौक) तक कलेक्ट्रेट मार्ग का नवीनीकरण और चौड़ीकरण पूरा करा दिया है। इस सड़क की चौड़ाई चार मीटर से बढ़ाकर सात मीटर की गई है। इस पर करीब 83 लाख रुपये खर्च हुए हैं। वहीं, गुरु गोबिंद सिंह चौक कंपनीबाग से केडीसी, राणा प्रताप चौराहा और कबीर तिराहा होते हुए आचार्य रामचंद्र शुक्ल तिराहे तक सड़क का नवीनीकरण कराया गया है। इस पर भी एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च दिखाया गया है। दोनों सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। इसके लिए लखनऊ पीडब्ल्यूडी की तकनीकी टीम और बस्ती के दो खंडों की तकनीकी समिति जांच कर रही है। रिपोर्ट में निर्माण कार्य मानक के अनुरूप मिलने के बाद ही संबंधित फर्म को भुगतान किया जाएगा।
बोले राहगीर
सड़क की पटरी खोदकर गिट्टी डाल दी गई है। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। बाइक फिसलने और गिरने का डर बना रहता है। सड़क संकरी होने से पहले ही दिक्कत थी। जल्द और गुणवत्तापूर्ण निर्माण होने से राहत मिलेगी। -महेंद्र नाथ, कारोबारी, न्याय मार्ग
गिट्टी उभरी हुई है। जरा सी चूक होने पर लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। तीन महीने से काम आगे नहीं बढ़ा है। बिजली पोल और ट्रांसफार्मर शिफ्ट कराकर जल्द निर्माण शुरू कराया जाना चाहिए। -रामजी, राहगीर

कोट :::बिजली निगम को पोल शिफ्टिंग के लिए अलग-अलग धनराशि का एस्टीमेट भेजने के लिए रिमाइंडर दिया गया है। पोल शिफ्ट होते ही न्याय मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। -उमाकांत तिवारी, सचिव, बीडीए, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed