फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people were beaten up after blocking the road, case registered against them

Basti News: रास्ता रोककर पीटा, दो लोगों पर केस दर्ज

Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two people were beaten up after blocking the road, case registered against them
सोनहा। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट, अपशब्द व जान माल की धमकी देने का केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला चिरैयाडाड़ निवासी रमेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे वह साइकिल से सामान खरीदने जा रहा था। विशाल व विनोद कुमार निवासी सकतपुर ने रास्ता रोककर उन्हें अपशब्द कहा और लाठी-डंडे व लात-घूसे से मारापीटा व जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

दुकान से गैस सिलिंडर चोरी
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के हड़ही बाजार में दुकान से गैस सिलिंडर चोरी हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदार ने तहरीर देकर एक नामजद समेत दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। महादेवा गांव निवासी ओमप्रकाश ने तहरीर दी है कि 25 अप्रैल की शाम करीब सात बजे वह दुकान खोलकर कुछ वक्त के लिए घर चला आया। जब वह लौटा तो देखा कि गैस सिलिंडर गायब है। जब उसने सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो बाइक पर सिलिंडर लादकर बसहा गांव निवासी जिंदाबाद दूबे और एक अज्ञात व्यक्ति दौलतपुर गांव की तरफ जाते दिखे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि एक नामजद और एक अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

एसपी से लगाया न्याय की गुहार
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के बस्थनवा निवासी श्याम सुंदर पुत्र राजकुमार ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सोमवार को दिए पत्र में उन्होंने कहा है कि उनकी पत्नी अंजली यादव परशुरामपुर क्षेत्र के बस्थनवा की ग्राम प्रधान हैं। 21 अप्रैल को पैकोलिया थाना क्षेत्र के दुलारपुर निवासी विपक्षियों ने फर्जी हाजिरी न बनाने पर रोजगार सेवक रेशमा भारती और उनके पति पवन कुमार को मारा पीटा। पैकोलिया पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी रंजिश में विपक्षी फर्जी केस लिखवाकर दबाव बनाने का षड्यंत्र रच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी से पौधे उठा ले गए चोर
कप्तानगंज/महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के फोरलेन के बगल में गौरा गांव की नर्सरी से गमले और सजावटी पौधे चोरी हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर गांव की नीलम पत्नी विनोद कुमार नर्सरी से फूल और अन्य पौधे की बिक्री करके परिवार का गुजारा करती हैं। रविवार रात चोर उनकी नर्सरी से पौधे उठा ले गए। सुबह नीलम अपनी नर्सरी में गईं तो उसमें से कई पौधे व गमले गायब मिले। नीलम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। नीलम के मुताबिक 40 हजार रुपये के पौधे चोरी हो गए हैं। एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद
बंद घर का ताला तोड़कर सोलर बैैटरी व नकदी चोरी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के हियारूपुर गांव के लालापुरवा में बंद पड़े घर का ताला तोड़ कर नकदी व सोलर बैटरी चोरी हों गई। लाला पुरवा निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 अप्रैल को वह घर में ताला लगा कर बहन के घर गोद भराई व फलदान में गए थे। सोमवार को घर लौटे तो दरवाजे का ताला नीचे पड़ा था। अंदर देखा कि उनके बैग से दस हजार नकदी व एक सोलर बैटरी गायब है। थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद ने बताया कि जांच कराई जा रही है। संवाद

सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग

सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जगतापुर गांव निवासी अलीहसन पुत्र मोहम्मद यूसुफ ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि गांव में जाने वाले रास्ते पर गांव के कुछ लोग टिन शेड रखकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे गांव में आने पर काफी असुविधा हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed