{"_id":"62113bff4d9abb6d53465394","slug":"two-people-corona-positive-basti-news-gkp4274995104","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
बस्ती। जिले में शनिवार को दो लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 24 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 779 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा जिले में पॉजिटिव हुए लोगों में से सात की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। यह कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए कहीं भी आ जा सकते हैं।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है, जबकि एंटीजन टेस्ट टीम तत्काल कर परिणाम दे देती है। जिन लोगों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आता है और उनके लक्षण पाए जाते हैं तो उनका भी आरटीपीसीआर कराकर रिपोर्ट जांच ली जाती है। यदि पॉजिटिव रिपोर्ट मिलती है तो तत्काल उन्हें सामान्य स्थिति में होम क्वारंटीन कर दिया जाता है। सीएमओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वालों का नमूना लेकर उसे जांच कराया जा रहा है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़ भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हें उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइड लाइन का पालन करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें।