फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two outpost incharges including roadways present on line, constable suspended

Basti News: रोडवेज सहित दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित

Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 10 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two outpost incharges including roadways present on line, constable suspended
बस्ती। गैर जिम्मेदराना रवैया अख्तियार करने में बुधवार रात दो चौकी प्रभारियों सहित तीन पुलिस कर्मियों पर तीसरे दिन फिर गाज गिरी। दो दिन पहले ही 37 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था। लापरवाही बरतने की शिकायत वाल्टरगंज थाने की चौकी गनेशपुर इंचार्ज चन्द्रप्रकाश यादव व शहर के रोडवेज चौकी के इंचार्ज उमेश वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही परशुरामपुर थाने में शराब पीकर हंगामा करने की शिकायत पर एसपी अभिनन्दन ने एक सिपाही को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायत मिलने पर सीओ हर्रैया संजय सिंह की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

महिला के जेवर व रुपये लेकर उचक्के फरार
विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत पुलिस के समीप हाइवे टैक्सी स्टैंड के सामने मोटरसाइकिल सवार दो उचक्के रसोईया से उसके कान की झुमकी और 90 रूपये लेकर चंपत हो गए। जानकारी के मुताबिक धुसैनिया कंपोजिट विद्यालय की रसोइया उषा देवी पत्नी निवासी शंकरपुर (कुचुनपुरवा) ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक बजे अपनी मोबाइल बनवाने के लिए विक्रमजोत बाजार जा रही थी। अमारी मोड़ के टैक्सी स्टैंड के समीप बाइक सवार दो लोग मिले। बातों में उलझा कर रुपये और जेवर लेकर चंपत हो गए। हेलमेट पहने होने की वजह से उषा देवी चेहरा नहीं देखो पाई। सीओ संजय सिंह ने बताया की जाँच में पाया गया कि महिला ने तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़कर रुपये और जेवर दिए। आरोपियों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed