{"_id":"67dc65287a1a22ba7f0008e7","slug":"two-members-of-a-gang-that-stole-tractors-and-sold-them-in-nepal-were-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133730-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रैक्टर चोरी कर नेपाल में बेचने वाले गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रैक्टर चोरी कर नेपाल में बेचने वाले गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ट्रैक्टर चोरी कर नेपाल में बेचने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी।
एक अक्तूबर को चोरी के ट्रैक्टर के साथ इन्हें गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर छूटने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद से पुलिस इन्हें तलाश रही थी।
पुरानी बस्ती थाना और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर में वांछित दो आरोपियो को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी संतकबीरनगर और अयोध्या के रहने वाले हैं। पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में बृहस्पतिवार को सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
सीओ सिटी के अनुसार एक अक्तूबर 2024 को थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को सूचना मिली कि जिगिना पेट्रोल पंप पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर लिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन की तो आरोपी पंकज चौधरी उर्फ गोलू निवासी ककरही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर, अर्जुन चौधरी निवासी ककरही थाना महुली जनपद संतकबीरनगर और अमित यादव निवासी रामपुर हलवारी थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या का नाम प्रकाश में आया।
तीनों को चोरी की गई ट्रैक्टर-ट्राॅली को नेपाल में बेचने ले जाते समय चैनपुरवा के पास सात अक्तूबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था।
वर्तमान में सभी जमानत पर बाहर थे। गैंग बनाकर अपराध करने पर तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर में वांछित होने के बाद से तीन टीमें इनकी गिरफ्तारी में लगाई गई थीं।
विज्ञापन
टीम ने आरोपी अर्जुन चौधरी व अमित यादव को गिरफ्तारी कर लिया। जबकि पंकज चौधरी उर्फ गोलू अब भी फरार है।