फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two killed by Corona, 27 people found positive

कोरोना से दो की मौत, 27 लोग पॉजिटिव मिले

Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two killed by Corona, 27 people found positive
कोरोना से दो की मौत, 27 लोग पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

संक्रमितों की संख्या पहुंची 1776, एक्टिव मरीजों की संख्या 841
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोरोना ने शुक्रवार को जिले में दो लोगों की जान ले ली। ये दोनों कैली हॉस्पिटल में भर्ती थे। अब मृतकों की संख्या 40 हो गई है। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई जांच रिपोर्ट में 27 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 36 संक्रमितों की तीसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
डीएम ने बताया कि अब तक 895 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 841 है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1776 पहुंच गई है। डीएम ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करना चाहिए। घर से निकलते वक्त मास्क जरूर पहनें। कोरोना मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था है। डीएम के मुताबिक जिले में अब तक 47607 नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा चुके हैं। 47435 की रिपोर्ट आ चुुकी है। इसमें 45625 निगेटिव पाए गए हैं। 172 नमूनों की जांच रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। शुक्रवार को 904 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 255 इलाके कंटेंमेंट जोन
डीएम ने बताया कि जिले के 255 इलाके कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेंमेंट जोन के शहरी क्षेत्र में सौ मीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर परिक्षेत्र में आवागमन पूरी तरह ठप करा दी गई है। इसमें सदर तहसील क्षेत्र में 149, हर्रैया में 70, भानपुर में 27 तथा रुधौली में 40 स्थान कंटेंमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि सील क्षेत्र में छिड़काव कराया जा रहा है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed