{"_id":"61b8e0c59d2ebb00397d5ab2","slug":"two-injured-in-road-accident-basti-news-gkp4198963169","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर हादसों में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन पर हादसों में दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर हादसों में दो घायल
- छावनी के फूलडीह व पचवस गांव के पास दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। दोनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पहली घटना थाना क्षेत्र के फूलडीह गांव के पास हुई। सुबह 10 बजे लखनऊ से बस्ती जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकरा कर गड्डे में पलट गई। 45 वर्षीय कार चालक परासर पांडेय उर्फ बंटी पांडेय निवासी रामनगर पोस्ट विशेषरगंज थाना दुबौलिया को मामूली चोटें आईं। परासर पांडेय बस्ती मुख्यालय पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग में तैनात हैं। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के पचवस की है, जहां फ्लाईओवर पर फैजाबाद से बस्ती की तरफ जा रहे मोटर साइकिल सवार को उल्टी दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। पंजाब नेशनल बैंक पचवस पर खड़े लोग व ड्यूटी पर तैनात छावनी पुलिस ने उसे इलाज के लिए चिकित्सालय भेजवाया। गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के लोलपुर निवासी राज बहादुर (34) मोटरसाइकिल से कप्तानगंज में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।