{"_id":"601ae56f8ebc3e27e53d48d2","slug":"two-illegal-liquor-businessmen-arrested-basti-news-gkp3833586110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के दो धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब के धंधेबाज।
- फोटो : BASTI
बस्ती। परशुरामपुर पुलिस ने अवैध शराब बनाने व सप्लाई करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। दोनों गोंडा से पांच लाख रुपये कीमत की 440 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट बिहार ले जा रहे थे।
एसपी हेमराज मीणा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे मुखबिर की सूचना पर छपिया मार्ग पर ढेबरिया शुक्ल गांव के नारायणपुर मदरसा के पास से अपमिश्रित शराब से भरी आल्टो कार पकड़ी गई। इसमें सवार विकाश सिंह निवासी डहवा बाबू थाना हर्रैया और हरीश जायसवाल निवासी वीरपुर विसयन रूपईडीहा थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे यह शराब गोंडा से बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे। इनके पास से 440 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट व अल्टो कार के अलावा 67 सौ रुपये नकद, चार अदद एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया है। टीम में परशुरामपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र, निरीक्षक आबकारी संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय, राजीव सिंह, संजय कुमार यादव व कांस्टेबल सतीश सिंह शामिल रहे।
सरगना की सरगर्मी से तलाश
एसपी का कहना है कि विकाश सिंह और हरीश जायसवाल गिरोह के कड़ी मात्र हैं। सरगना कोई और है। उसके बारे में गहन छानबीन की जा रही है। इस गिरोह के लोग गोंडा से रेक्टीफाइड स्प्रिट लेकर बिहार और कुशीनगर तथा अन्य जिलों में बेचते हैं।