फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two henchmen of Mallu, the kingpin of money laundering case related to Saudi, arrested

Basti News: सऊदी से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले के सरगना मल्लू के दो गुर्गे गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two henchmen of Mallu, the kingpin of money laundering case related to Saudi, arrested
पुलिस के हत्थे चढ़े सउदी अरब से रुपये मंगाने वाले गिरोह के दोनों गुर्गे- पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरपुर, बस्ती। सऊदी अरब से रियाल को भारतीय मुद्रा में बदलने के खेल में शामिल दो शातिरों को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। पकड़े गए दोनों जालसाज जेल भेजे जा चुके सरगना हीरालाल उर्फ मल्लू के गुर्गे बताए जा रहे हैं।
पुलिस दोनों से रुपये के लेनदेन और अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। शुरुआती पूछताछ में दोनों ने बताया कि कमीशन के रुपयों की लालच में वे अपने खाते में रुपये मंगवाते थे। पुलिस के अनुसार, अब तक आरोपियों ने सिर्फ इतना बताया है कि कमीशन के लिए वह रुपये मंगवाकर वापस दे देते थे।
विज्ञापन

सीओ कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के लुबिनी-दुद्धी मार्ग पर बेईली तिराहे से प्रभारी थानाध्यक्ष विंध्याचल व स्वाट टीम प्रभारी उमाशंकर तिवारी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें मुख्य आरोपी हीरालाल उर्फ मल्लू का सहयोग करने वाले मनीष कुमार चौधरी निवासी गणेशपुर थाना वाल्टरगंज तथा मोहित कुमार निवासी बड़वारे थाना लालगंज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार अक्तूबर को यह मामला तब सुर्खियों में आया था, जब कलवारी थाना क्षेत्र के सैफाबाद निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसे वाल्टरगंज थाने के पिपरा जप्ती निवासी हीरालाल उर्फ मल्लू ने अपने सहयोगियों के साथ अपहरण कर लिया। उसे शहर में ले जाकर जबरदस्ती 45 हजार रुपये खाते से निकलवा लिए। पुलिस ने उसी रात मल्लू को गिरफ्तार किया, तो सनसनीखेज कहानी सामने आई। पता चला कि मल्लू अपने सहयोगी मनीष कुमार और मोहित के साथ दूसरों के खाते में सऊदी अरब से रुपये मंगवाता है। वह रुपये फिर सऊदी अरब में बैठे बांग्लादेशी नागरिक के बताए खाते में भेज देता है।

शिकायतकर्ता विजय कुमार के खाते में भी उसने पांच लाख रुपये मंगाए थे। रुपये आने के बाद विजय कुमार के मन में लालच आ गई। इसलिए वह रुपये देने में आनाकानी कर रहा था, जिसके बाद मल्लू ने उसका अपहरण किया था। तभी से पुलिस को मनीष कुमार और मोहित की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed