फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two girls molested, eight sued

दो युवतियों से छेड़खानी, आठ पर मुकदमा

Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two girls molested, eight sued
दो युवतियों से छेड़खानी, आठ पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा और परशुरामपुर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ छेड़खानी की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 22 वर्षीय पीड़िता के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी शनिवार को नित्यक्रिया के लिए बाहर गई थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला संदीप समेत चार लोगों ने उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संदीप के अलावा गोंडा खोड़ारे थाना क्षेत्र निवासी महेंद्र, अरुण और विनोद पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है। दूसरी ओर मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने तहरीर में बताया है कि गांव के रहने वाले युवक ने उसे अकेला पाकर छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर आरोपित के परिजनों ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारापीटा। पुलिस ने आरोपित विनय के साथ ही मनीराम, रामकेश और सोनू पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed