फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two dozen girls of Kasturba Balika Vidyalaya get sick

कस्तूरबा बालिका विद्यालय की दो दर्जन छात्राएं बीमार

Sat, 10 Feb 2018 11:53 PM IST
बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Updated Sat, 10 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two dozen girls of Kasturba Balika Vidyalaya get sick
कस्तूरबा बालिका विद्यालय की दो दर्जन छात्राएं बीमार - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था का खामियाजा वहां पढ़ने वाली छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार को सल्टौआ स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दो दर्जन से अधिक बालिकाएं बीमार हो गईं। कुछ ने बुखार तो अन्य ने खुजली की शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि यह बीमारी उन्हें दूषित जल की आपूर्ति के कारण हुई। प्रभारी डीएम ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


 छात्राओं का यह आरोप भी था कि चार माह हो गए, इस बीच न तो तेल-साबुन दिए गए और न ही ठीक से भोजन दिया गया। वार्डेन रीतू गुप्ता ने बीमार पड़ी सभी छात्राओं का इलाज पीएचसी में कराया और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने पखवाड़ा भर पहले सल्टौआ सहित अन्य कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया था। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में उन्होंने विद्यालयों बुनियादी सुविधाओं के अभाव का जिक्र किया था। रिपोर्ट में उन्होंने शुद्ध पानी न मिलने का भी जिक्र किया था। बालिकाओं को मानक के अनुरूप गुणवत्ता युक्त भोजन व नाश्ता न दिए जाने की बात भी कही गई थी। उन्होंने परिसर में गंदगी के चलते संक्रामक बीमारी की आशंका भी जताई थी। इसके लिए एडी बेसिक ने जिला समन्वयक (बालिका) को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की थी। 
विज्ञापन


उधर, शनिवार को सल्टौआ कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं की हालत जब बिगड़ने लगी तो उन्हें आनन-फानन में पीएसची भेजा गया। जहां उनका इलाज हुआ। विद्यालय की बालिका सविता, रेखा, अर्चना, रेखा, बबली, सपना, महिमा, चांदनी, सुनीता, रोशनी, अंजनी, अनामिका, वर्तिका, मुस्कान, ज्योति, रोशनी, रागिनी, सुनीता, रेनू, प्रियंशी, राजकुमारी, सुधा, रजनी, अंशिका सहित अन्य बालिकाओं ने बताया कि वह सभी खांसी, जुकाम, बुखार, खुजली आदि से कई दिन से पीड़ित हैं। उनका आरोप था कि चार माह हो गए और उन्हें इस बीच साबुन, तेल, कपड़े धोने के लिए सर्फ तक नहीं दिया गया है। वार्डन रितू गुप्ता ने बताया विद्यालय की समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed