फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two died in road accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई

Sat, 07 Aug 2021 07:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
two died in road accidents
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई
विज्ञापन

- हर्रैया में अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे शख्स को कुचला
- परशुरामपुर में बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/परशुरामपुर/ बस्ती। हर्रैया और परशुरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हर्रैया थाना क्षेत्र के लंगडी (पेंदा) गांव निवासी रामसूरत (48) अपनी बेटी के घर कानपुर गए थे। वह वहां से वापस अपने गांव आ रहे थे। महराजगंज कस्बे के बिहरा गेट के पास बस से उतर कर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि तभी अयोध्या की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हर्रैया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, राकेश (28) निवासी ग्राम जिगनी (मद्दोभट्ठा) जनपद गोंडा अपनी ससुराल परशुरामपुर क्षेत्र स्थित हरिगांव आएं हुए थे। राकेश अपनी पत्नी और बच्चों से मिलकर शनिवार की सुबह करीब 11 बजे घर के लिए रवाना हुए। राकेश उल्लाह गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। अयोध्या से लखनऊ जाते समय रास्ते में ही राकेश की मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। एसएसआई अरविंद यादव ने बताया कि बोलेरो को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के भिटिया चौराहे पर शनिवार सुबह नौ बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार सिहबरा निवासी जमील अहमद कादरी 55 घायल हो गए। वह बाइक से गांव से बस्ती जा रहे थे। भिटिया चौराहे पर ट्रक की चपेट में आ गए। वहां से गुजर रहे समाज सेवी व प्रेक्सिस विद्या पीठ के प्रबंधक प्रशांत पांडेय ने संतोष तिवारी, आकाश पांडेय, संजय पांडेय के सहयोग से अपने वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। संवाद

घर के इकलौते कमाने वाले थे रामसूरत
महराजगंज। रामसूरत चौधरी (48) का नौ लोगों का परिवार है। रामसूरत ही घर में एकमात्र कमाने वाले थे। खेती भी नाम मात्र की है। ऐसे में वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। पत्नी रीता देवी घर पर ही रहती हैं। उनकी सात संतानों में बड़ी बेटी आरती और दूसरी लड़की पूजा की शादी हो चुकी हैं। तीसरी बेटी लक्ष्मी 14 वर्ष और चौथी बेटी अंशू 10 वर्ष और बेटों में रणजीत 7, रणविजय 5 वर्ष व सबसे छोटी बेटी अंतिमा 3 वर्ष की हैं। पिता की मौत से परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed