फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two devotees fainted and fell down... medical team was not available

Basti News: गश खाकर गिर पड़े दो कांवड़िये... नहीं मिली चिकित्सीय टीम

Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 21 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two devotees fainted and fell down... medical team was not available
विक्रमजोत। घघौवा चौकी पर रविवार को दोपहर 12 बजे तक परशुरामपुर सीएचसी की ओर से कैंप न लगाए जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों से हुई। रविवार को दोपहर 12 बजे अयोध्या से जल लेकर घघौआ पुलिस चौकी के समीप पहुंचे दो कांवड़िये तेज धूप और उमस के कारण गश खा कर गिर गए। मौके पर तैनात कानूनगो गोमती प्रसाद पांडेय व चौकी इंचार्ज सर्वेश चौधरी ने दोनों को पेड़ की छांव में लिटाया। चिकित्सीय टीम की खोज होने लगी। कुछ लोगों ने बताया कि सुबह एक घंटे के लिए कैंप लगा था। इसके बाद चिकित्सीय टीम समेटकर चल दी। बाद में एंबुलेंस लेकर पहुंचे सीएचसी अधीक्षक डाॅ. आसिफ फारूखी ने दोनों का इलाज किया। होश में आने के बाद इनकी पहचान वैभव पुत्र राजवंत निवासी बैरियहवां व संजय कुमार निवासी गांधी नगर बस्ती के रूप में हुई। एसडीएम हर्रैया उमाकांत तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने तत्काल सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने बात की। तब जाकर दिन में दो बजे से मेडिकल कैंप फिर से लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed