फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two degree Celsius drop in temperature

Basti News: तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Fri, 03 May 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 03 May 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Two degree Celsius drop in temperature
तेज धूप में चेहरा ढ़क कर जाती महिला।
बस्ती। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण गर्मी से कुछ राहत रही। दिनभर धूल भरी तेज पछुआ चलती रही। शाम 6:33 बजे के बाद हवा की गति सामान्य हो गई और मौसम सुहाना। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे तापमान में गिरावट आई है। हालांकि धूल भरी गर्म पछुआ हवा परेशान करती रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 6 व 7 मई को तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान जारी किया है। इसका असर बृहस्पतिवार को देखने को मिला। अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तो न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 18 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को भी गर्म हवाएं चलेंगी लेकिन कुछ राहत रहेगी। बताया कि अभी हवा पश्चिमी ही चलती रहेगी। 4 मई से हवा के रुख में परिवर्तन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed