{"_id":"5ff068868ebc3e3d56435f2b","slug":"two-corona-infected-found-in-the-district-basti-news-gkp3792188188","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट में जिले में दो कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना संक्रमण से अब तक जिले में 97 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों ककी संख्या 5036 हो गई है। 63 एक्टिव केस हैं।
पुराने संक्रमित मरीजों में पांच की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 4878 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 689 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 43 स्थान कंटेंमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें सदर क्षेत्र में 18, हर्रैया में 18, भानपुर व रुधौली में चार-चार स्थान शामिल हैं। यहां आवागमन पर प्रतिबंध है। अब तक 266224 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इसमें 265450 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। 260412 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।