फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   two businessman awarded

तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले की दो उद्यमी सम्मानित

Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
two businessman awarded
ओडीओपी में श्रीबालाजी राइस मिल के ऋषि भी सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में अधिक से अधिक उद्योग की स्थापना करके रोजगार के अवसर पैदा करने का संकल्प लिया गया। प्रभारी डीएम ने बताया कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल जिले की दो औ़द्योगिक इकाईयों सिंह पेपर प्रोडक्ट एवं प्रिंटर्स की सुनीता सिंह तथा मेसर्स एनसीएमएल के सिराज ए चौधरी को सम्मानित हुए।
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि हर्रैया के विधायक अजय सिंह को प्रभारी डीएम/सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक जनपद, एक उत्पाद योजना में उपहार के लिए चयनित औ़द्योगिक इकाई बाला जी चावल मिल्स के ऋषि अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जगदीश शुक्ला, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचन्द्र श्रीवास्तव, विधायक रूधौली के प्रतिनिधि रामतीरथ यादव, पीडी कमलेश सोनी, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, अजय कुमार सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव, सीमा वर्मा, विनय दूबे, शेर सिंह, चेंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed