{"_id":"69333c7748a46a77e10647ee","slug":"two-bikes-collided-at-khairi-turn-two-people-including-the-ration-dealer-were-injured-basti-news-c-207-1-sgkp1006-148958-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खैरी मोड़ पर दो बाइक की टक्कर, कोटेदार समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खैरी मोड़ पर दो बाइक की टक्कर, कोटेदार समेत दो घायल
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12:20 बजे संसारीपुर के पास खैरी मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, रवि कुमार (कोटेदार) पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम छपिया थाना पैकोलिया, अपनी मोटरसाइकिल से बस्ती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी सीधी टक्कर हो गई।
टक्कर में रवि कुमार और उनके साथ बैठे शशिकांत तिवारी निवासी ग्राम त्रिलोकपुर थाना हरैया गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हरैया ले जाया गया, जहां रवि कुमार की स्थिति नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। संवाद