{"_id":"5ec00a848ebc3e902c208c12","slug":"two-arrest-basti-news-gkp3514422173","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की योजना बना रहे दो सोनहा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की योजना बना रहे दो सोनहा से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनहा (बस्ती)। गैंगस्टर में निरुद्ध रोहित को सोनहा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। रोहित के पास से चोरी की बाइक, असलहा व चोरी के उपकरण बरामद हुए हैं।
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि लखनऊ के जानकीपुरम थाने का गैंगस्टर रोहित मूलरूप से बेहड़ा थाना महोली जनपद सीतापुर का निवासी है। वर्तमान में वह बस्ती के नगर थाना क्षेत्र के कठार पांडेय गांव में गांव के ही साथी शिवम शुक्ला उर्फ छोटू के साथ रह रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि रोहित व शिवम के साथ सोनहा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा राजेश कुमार मिश्रा, स्वॉट प्रभारी राजकुमार पांडेय ने आश्रम पद्धति विद्यालय के पास से चोरी की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित के ऊपर कई थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं।
साबुन पर लेते थे चाभी की छाप
नौकरों की मदद से यह लोग साबुन पर चाभी की छाप हासिल करते थे। इसके बाद डुप्लीकेट चाभी बनवाकर चोरी कर लेते थे। पुलिस के पूछताछ में बताया कि वह जिन घरों को टारगेट करते थे, उन घरों की नौकरानियों को भी पैसों का लालच देकर साथ मिला लेते थे।