{"_id":"6a8c9f31af86c4163c0fdf0a","slug":"two-amrit-bharat-express-will-run-via-basti-basti-news-c-207-1-bst1013-165024-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बस्ती के रास्ते चलेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बस्ती के रास्ते चलेंगी दो अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रक्षाबंधन पर्व पर ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए दो साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों का संचालन क्रमश: 27 और 28 अगस्त से शुरू होगा। इनका ठहराव खलीलाबाद, बस्ती और गोंडा रेलवे स्टेशनों पर होगा। इससे पूर्वांचल के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 15095 गोरखपुर-दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त को रात 10:45 बजे गोरखपुर जंक्शन से रवाना होगी। यह रात 11:23 बजे खलीलाबाद और 11:54 बजे बस्ती पहुंचेगी। इसके बाद रात 1:50 बजे गोंडा जंक्शन से आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 15096 दिल्ली-गोरखपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 28 अगस्त को दोपहर दो बजे दिल्ली से रवाना होगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल और गोंडा के रास्ते यह ट्रेन सुबह 4:31 बजे बस्ती पहुंचेगी। यहां से 4:58 बजे खलीलाबाद के लिए रवाना होकर सुबह 6:30 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन संख्या 15085 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 अगस्त को सुबह 7:50 बजे गोरखपुर जंक्शन से रवाना होगी। यह सुबह 8:29 बजे खलीलाबाद, 8:57 बजे बस्ती और 10:15 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद बादशाहनगर, ऐशबाग और कानपुर सेंट्रल के रास्ते बांद्रा टर्मिनस जाएगी। वापसी में ट्रेन संख्या 15086 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 29 अगस्त को रात 9:20 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा के रास्ते यह ट्रेन सुबह 4:53 बजे बस्ती पहुंचेगी। यहां से 5:16 बजे खलीलाबाद के लिए रवाना होकर सुबह 6:45 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।