फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two accused of theft arrested

Basti News: दरोगा सहित चार घरों में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Oct 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 02 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused of theft arrested
- कप्तानगंज के कौड़ीकोल में 20 सितंबर की रात हुई थी चार घरों में चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 20 सितंबर की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव के दरोगा समेत चार घरों में चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चोरी के सात हजार रुपये, बाइक व चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार निवासी असरफ थाना दुधारा जनपद संतकबीर नगर और अस्मित गोयल निवासी मनहनडीह थाना कोतवाली शामिल है। पूछताछ में इन दोनों ने कोतवाली, कप्तानगंज व अन्य थानाक्षेत्र में चोरी की कई घटनाओं को कबूल किया है। अस्मित गोयल पर कोतवाली व रुधौली थाने में चोरी के पांच केस पहले से दर्ज हैं।

बता दें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल गांव के राजनारायन चौधरी ने तहरीर दिया था कि 20 सितंबर को सुबह 4:45 बजे उनके घर के लोगों कमरे का ताला टूटा देखा। पता चला कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और दो बक्से में रखे जेवर व नकदी चोरी हो गई। कुछ देर बाद गांव के लोग अपना-अपना घर देखने लगे। पता चला कि वहां के चार घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं। योगेश कुमार, कुसुम देवी व लखनऊ में तैनात दरोगा अर्जुन के घर में भी चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ किया। दूसरे दिन राजनरायन के घर के पास खाली संदूक व कुछ कपड़े फेंके मिले थे।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed