{"_id":"5e99cf0e8ebc3e77360e5d52","slug":"two-accountants-and-chainmen-suspended-for-negligence-basti-news-gkp3483366196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी में लापरवाही पर दो लेखपाल व चेयरमैन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी में लापरवाही पर दो लेखपाल व चेयरमैन निलंबित
विज्ञापन
लापरवाही पर दो लेखपाल व चैनमैन निलंबित
भानपुर (बस्ती)। कोरोना महामारी के दौरान तहसील प्रशासन की ओर से लगाई गई ड्यूटी में रुचि न दिखाने और लापरवाही बरतने के आरोप में एसडीएम आशाराम वर्मा ने तहसील के लेखपाल रवि कुमार पांडेय व लाखन सिंह के साथ चैनमैन अमर खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए तीनों कर्मियों को निलंबन अवधि तक के लिए राजस्व निरीक्षक कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
एसडीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों लेखपालों पर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए शासन के निर्देशानुसार तहसील प्रशासन की ओर से कराए जा रहे शासकीय कार्यों में रुचि न लेने और लापरवाही बरतने के साथ ही बिना अनुमति तहसील मुख्यालय से बाहर रहने का आरोप है। साथ ही लेखपाल रवि कुमार पांडेय पर हल्का क्षेत्र परसाकाशी गांव में हुए अग्निकांड की सूचना समय से न देने के बाबत जारी किये गये स्पष्टीकरण का भी निर्धारित अवधि के बीच जवाब न देने का आरोप है। वहीं चैनमैन अमर खान पर अनुशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की गई है।