Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tulsi Vivah celebrated with devotion and joy

Basti News: श्रद्धा-उल्लास के साथ हुआ तुलसी विवाह

Sat, 21 Nov 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Tulsi Vivah celebrated with devotion and joy
पूजा-अर्चना कर भगवान शालिग्राम का किया पूजन
लालगंज। क्षेत्र में शुक्रवार को तुलसी विवाह का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांवों और बाजारों में भक्तिमय माहौल रहा। महिलाओं ने घरों में तुलसी मंडप सजाया और शालिग्राम भगवान की विधि-विधान से पूजा की। ग्रामीण क्षेत्रों में तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह सजाया गया। लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर और फूल-मालाओं से मंडप को आकर्षक रूप दिया गया। शालिग्राम भगवान को दूल्हे के रूप में स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार से विवाह रस्में पूरी की गईं। महिलाओं ने आरती उतारी, भजन-कीर्तन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई घरों में महिलाओं और बच्चों को प्रसाद भी वितरित किया गया। लालगंज की उद्दालक मुनि तपोभूमि सहित प्रमुख मंदिरों में भी तुलसी विवाह आयोजित हुआ। मनवर-कुआनो संगम तट स्थित बाबा मुक्तेश्वरनाथ मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलगीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी विवाह

महराजगंज। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को ठुठवा गांव में सुमन त्रिपाठी के घर श्रद्धा और उल्लास के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। घर में आकर्षक मंडप सजाकर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विधि-विधान से विवाह कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक मंगलगीत गाए और पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देवउठनी एकादशी के साथ ही चातुर्मास का समापन हो गया और मांगलिक कार्यों की शुरुआत हुई। संवाद

पूजा-अर्चना कर भगवान शालिग्राम का किया पूजन

पूजा-अर्चना कर भगवान शालिग्राम का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed