फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck operators' strike continues for the fourth day.

Basti News: ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Truck operators' strike continues for the fourth day.
पुरानी बस्ती में ट्रक आपरेटरों के साथ वार्ता करते एसडीएम और सीओ-संवाद
पुरानी बस्ती। बस्ती में ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। ट्रक ऑपरेटरों और व्यापारियों के बीच लंबे समय से चल रहे माल ढुलाई (भाड़ा) दर के विवाद को लेकर प्रशासन ने मध्यस्थता की।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु कुमार, सीओ सदर सतेंद्र भूषण तिवारी तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर रसीद मिर्जा बेग की मौजूदगी में ट्रक ऑपरेटरों और व्यापारियों के बीच वार्ता हुई। बैठक में यह सहमति बनी की शनिवार तक व्यापारियों द्वारा अपने ट्रकों से माल ढुलाई जारी रखी जाएगी। इस दौरान व्यापारी पक्ष सीमेंट कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर माल ढुलाई की नई दरों पर चर्चा करेगा। यदि शनिवार तक दोनों पक्षों के बीच भाड़ा दर को लेकर सहमति बन जाती है तो ट्रक ऑपरेटर अपनी हड़ताल समाप्त कर देंगे।
विज्ञापन

वहीं, सहमति नहीं बनने की स्थिति में हड़ताल पूर्व की भांति जारी रहेगी। ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी वार्ता में समस्या का समाधान निकल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed