फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Truck collides with bus, six passengers injured

बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह यात्री घायल

Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with bus, six passengers injured
बस में ट्रक ने मारी टक्कर, छह यात्री घायल
विज्ञापन

बस्ती आ रही थी प्रयागराज डिपो की बस
फोरलेन पर फुटहिया के पास हुआ हादसा
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। गनगर थाने के फुटहिया के पास यात्रियों को उतार रही प्रयागराज डिपो की बस में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दिया। बस की पिछली सीट पर बैठे छह यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।
प्रयागराज डिपो की बस यात्रियों को लेकर शाम को बस्ती आ रही थी। शाम करीब छह बजे नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया फ्लाईओवर के पास कुछ यात्रियों ने उतरने के लिए चालक से बस रोकने को कहा। चालक बस को किनारे खड़ी कर यात्रियों को उतारने गला। तभी बस्ती की तरह आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बस को टक्कर मार दिया। बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीछे की सीट पर बैठे छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

बस के बाकी यात्री भयभीत होकर चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित करते हुए घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में शिवकुमार (45) और इनका पुत्र विनय कुमार (15) निवासी भदासी थाना हर्रैया, नीरज कुमार (19) प्रमोद कुमार (22) निवासी कंचन टोला गांधी नगर बस्ती के अलावा दो अन्य शामिल हैं। फुटहिया चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed