{"_id":"6adfbb54880edf30dd0069aa","slug":"trolley-full-of-mango-wood-seized-basti-news-c-207-1-bst1005-170392-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आम की लकड़ी से भरी ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आम की लकड़ी से भरी ट्रॉली सीज
विज्ञापन
बस्ती। रामनगर रेंज के निरीक्षण के दौरान सोमवार को सल्टौआ विकासखंड में आम की लकड़ी से भरी एक ट्रॉली पकड़ी गई। वैध परमिट और ट्रांजिट पास नहीं मिलने पर प्रभागीय निदेशक डॉ. शिरीन ने ट्रॉली को सीज कराकर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान बलुआ चौबे, चौरा, अजगैवा जंगल, मंसूरनगर, तरैनी और गोनहा क्षेत्रों में वन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। आंधी-तूफान में गिरे पेड़ों की छपान कर उन्हें सी-1 पंजिका में दर्ज करने के निर्देश संबंधित बीट और सेक्शन प्रभारियों को दिए गए।
डीएफओ ने वर्ष 2024 और 2025 में सल्टौआ विकासखंड में आयरन ट्री गार्ड में रोपित पौधों की स्थिति भी देखी। उन्होंने निराई-गुड़ाई कराने और सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाने को कहा। मंसूरनगर कक्ष संख्या-1 और बलुआ चौबे क्षेत्र में वर्ष 2025 में पांच हेक्टेयर तथा वर्ष 2026 में तीन हेक्टेयर भूमि पर लगाए गए सागौन के पौधों की वृद्धि अच्छी मिली। इस पर वन रक्षक एवं बीट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के कार्य की सराहना की गई।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील गौड़ और लाल बहादुर, वन दरोगा अजय कुमार भारती सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवादि