फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tricolor yatra reached people, made aware

जन-जन तक पहुंची तिरंगा यात्रा, किया जागरूक

Thu, 11 Aug 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra reached people, made aware
एपीएनपीजी कालेज के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा। - फोटो : BASTI
जन-जन तक पहुंची तिरंगा यात्रा, किया जागरूक
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह का शुभारंभ हुआ
जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने निकाली रैली
बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह का शुभारंभ बृहस्पतिवार से हुआ। जिलेभर में जगह-जगह हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उमेश यादव ने बताया कि सुबह दस बजे से जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार तृतीय की अध्यक्षता में प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें न्यायिक अधिकारी रामायन शर्मा, प्रभानाथ त्रिपाठी, रजनीश कुमार मिश्रा और आशीष कुमार आदि मौजूद थे।
एपीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने कंपनीबाग तक तिरंगा यात्रा निकाली। मौके पर डॉ. फूलदेव यादव, विनोद सिंह, रोहित सिंह, गौरव मिश्रा, अनुज बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद स्कूल में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रबंधक उदय नारायण सिंह, प्रबंध निदेशक राम प्रताप सिंह, नरेंद्र शुक्ला, बीएल चौहान, दिलीप तिवारी, पुनीत मिश्रा आदि मौजूद थे। देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज वाल्टरगंज से तिरंगा रैली को सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीचंद्र शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर थाना परिसर से रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद उपाध्याय, डॉ. विष्णु प्रकाश त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पाठक, जगदंबा प्रसाद, डॉ. वीणा पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-----------------------
ग्रामीण क्षेत्रों में रैली की रही धूम
बस्ती। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को कस्बे में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता व ईओ संजय राव के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान सभासद फैय्याज अहमद, रामजी सोनी, शैलेंद्र सिंह, शंकर सोनकर, नंदकिशोर यादव आदि मौजूद रहे। वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार होमगार्ड्स ने पीसी अशर्फीलाल के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला, जो रमवापुर माफी शुरु होकर भिटिया चौराहे थाना परिसर पहुंचा। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने मार्च का स्वागत किया। इस मौके पर राम सजीवन, जगदीश प्रसाद, गिरिजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय सजहरा, संविलियन प्राथमिक विद्यालय देवमी, एचआर उपाध्याय इंटर कॉलेज बढ़ौनी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, मो. इकबाल, प्रमोद उपाध्याय, हरिराम उपाध्याय आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार विवेकानंद इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छीतन सिंह और राजदेव सिंह के स्मारक स्थल पहुंची। यहां शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर यात्रा पुन: विद्यालय परिसर लौट आई। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह, आनंद प्रताप सिंह, आज्ञाराम यादव, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय कृषक इंटर कॉलेज रघुराज नगर सूदीपुर में प्रधानाचार्य महेश प्रताप सिंह के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय नारायण तिवारी, दिलेश्वरी इंटर कॉलेज, मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल कैड़िहवा, होमगार्डों व भाजपा जिलामंत्री रवि जायसवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर अंकित त्रिपाठी, विजय तिवारी, रामउग्रह जायसवाल, राकेश शर्मा, विजय कुमार राजू आदि मौजूद रहे। गौर प्रतिनिधि के अनुसार पं. महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन, गौर बाजार, चकचई तक निकाली गई। मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष विजेंद्र पटेल, अनीस अहमद, श्याम बहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगैवा जंगल, प्राथमिक विद्यालय बदलुपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैवा जंगल आदि से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मौके पर प्रधान प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, संत प्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, रामजीत चौधरी, राम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed