फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tricolor hoisted with pride...patriotic songs echoed

Basti News: शान से लहराया तिरंगा...गूंजे देशभक्ति के तराने

Tue, 28 Jan 2025 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Tricolor hoisted with pride...patriotic songs echoed
पुलिस लाइंस में परेड को सलामी देते कमिश्नर अ​खिलेश सिंह- पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। 76 वां गणतंत्र दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। सभी कार्यालय एवं शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइंस में आयोजित हुआ। यहां मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, डीआईजी दिनेश कुमार पी., एसपी अभिनंदन, एएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने परेड की सलामी ली, तथा समृद्धि का प्रतीक तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता के लिए संविधान का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर आयुक्त, (प्रशासन) राजीव पांडेय, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, उप निदेशक मत्स्य जीसी यादव ने भी राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत उद्बोधन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को मंडलायुक्त ने ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया, तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। जीजीआईसी की शिक्षिका इंदिरा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं नुसरत, रीत तुलस्यान, अनामिका, अनुष्मा, नमिता तिवारी द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन आत्म प्रकाश वाजपेयी, उप निदेशक दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण अनूप सिंह, बजरंग बली पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, सुहेल अहमद, दीपमणि शुक्ला, अनुपम चौधरी, राजेश रसाल, रंगनाथ शुक्ला सहित आयुक्त कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सामूहिक रूप में राष्ट्रगान गाया गया तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प पढ़ा गया। गांधी कला भवन परिसर में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएम ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर काॅलेज की छात्राओं ने राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। छात्राओं को जिलाधिकारी ने उत्साहित व पुरस्कृत किया।

अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने कहा कि संविधान को बनाने में कई वर्ष लगे। देश, शासन और प्रशासन इसी पर चलता है। कार्यक्रम का संचालन राजेश रंजन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश, रश्मि यादव ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सरदार जगवीर सिंह, रमाशंकर पटेल, जितेंद्र श्रीवास्तव, अशोक कुमार मिश्र, चिंतामणि, शैलजा, अफजल हुसैन, गिरिजेश पाल, रितु पाल, रेनू बाला, साजमा खातून, पुष्पलता मिश्र, धनंजय सिंह, कमलेश मिश्र, हरिशंकर, रामविलास कसौधन सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed