फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   trick trailer accident

ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रेलर ने मारी ठोकर, सात घायल

Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
trick trailer accident
छावनी क्षेत्र के रामजानकी चौराहे पर दुर्घटना होने पर जेसीबी मशीन से हटाते एनएसआई के कर्मचारी। - फोटो : BASTI
ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रेलर ने मारी टक्कर, सात घायल
विज्ञापन

छावनी थाने के राम जानकी मार्ग पर स्थित तिराहे पर हुई घटना
हरियाणा से ट्राली में सवार भट्ठा मजदूर लौट रहे थे बिहार
अमर उजाला ब्यूरो
छावनी। फोरलेन पर स्थित कस्बे के रामजानकी तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ट्राली पलट गई। अनियंत्रित होकर ट्रेलर भी डिवाइडर पर चढ़ गया। ट्राली पर बिहार प्रांत के सात भट्ठा मजबूर सवार थे, जिनमें से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एनएचआई के एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। हादसे के बाद लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को क्रेन से हटाने के बाद आवागमन सुचारु हुआ।

पुलिस के अनुसार हरियाणा राज्य से ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने बाद सात मजदूर ट्रैक्टर-ट्राली से बुधवार को वापस बिहार लौट रहे थे। बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे के करीब छावनी कस्बे के राम जानकी मार्ग पर तिराहे के निकट पीछे से पहुंचे ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्राली पर सवार संजीत (25 ) निवासी गांव सिहमा थाना गोसरा जिला समस्तीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए एनएचआई के एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया में भर्ती कराया गया है। बाकी छह में राजेश कुमार (25 ) ग्राम खांझापुर थाना चिरिया बरियारपुर जिला बेगूसराय, सुभाष (25) गांव उदयपुर थाना रोशरा जिला समस्तीपुर, सुरेश कुमार (38 ), दिनेश कुमार (30 ), भूषण (22 ) निवासी ग्राम खांझापुर थाना चिरिया बरियारपुर जिला बेगूसराय तथा विनोद (40 ) ग्राम मप्पी थाना रोशरा जिला समस्तीपुर को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed