फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Tribute paid to former minister Harishankar Tiwari

Basti News: पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 20 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to former minister Harishankar Tiwari
बस्ती। हर्रैया कस्बे के हाईवे स्थित जगदीश धर्मशाला सभागार में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत त्रिपाठी और तहसील ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कृपाशंकर शुक्ल ने उनके जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दया शंकर मिश्र, प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी चंद्रमणि पांडेय सुदामा आदि ने स्व. तिवारी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया। कहा कि पंडित हरिशंकर तिवारी ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीब, मजदूर, शोषितों, वंचितों के लिए लड़ाई लड़ी थी। गरीब-अमीर सभी वर्ग व समुदाय के लोगों के बीच वह लोकप्रिय थे। इस मौके पर अवधेश कुमार त्रिपाठी, रवीश कुमार मिश्र, पंकज पांडेय, गौरव पांडेय, शत्रुघ्न शुक्ल, शिवनंदन तिवारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed