{"_id":"5d24cff38ebc3e6d1214e8fb","slug":"tree-fell-woman-died-basti-news-gkp313254981","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह बाइक पर गिरा पेड़, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह बाइक पर गिरा पेड़, महिला की मौत
विज्ञापन
ुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रसूलपुर त्रेता गांव के पास मोटरसाइकिल पर पेड़ गिरने से महिला की मौत।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
सरेराह बाइक पर गिरा पेड़, महिला की मौत
बाइक चला रहे देवर और पति को भी लगी चोटें
झाड़-फूंक कराने के बाद लौटते समय हुआ हादसा
पुरानी बस्ती थाने के रसूलपुर त्रेता के पास की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज (बस्ती)। पुरानी बस्ती थाने के रसूलपुर त्रेता गांव के समीप इंटर कॉलेज के सामने मंगलवार सुबह एकाएक एक पेड़ बाइक के ऊपर जा गिरा। जिस पर सवार महिला की दबकर मौत हो गई। बाइक चला रहे उसके देवर व पीछे बैठे पति बाल-बाल बच गए। तीनों त्रेता गांव के किसी के यहां झाड़-फूंक कराने के बाद वापस घर जा रहे थे।
जनपद संतकबीरनगर के दुधारा थानाक्षेत्र के गंगोली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय गीता अपने पति शिव कुमार व देवर राजकुमार के साथ बाइक से त्रेता गांव में झाड़फूंक कराने गई थी। लौटते समय तीनों जैसे ही इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे कि तेज बारिश व हवा के बीच एकाएक एक छायादार वृक्ष उखड़कर बाइक के ऊपर गिरा। इसे महज संयोग कहा जाए या मौत, मगर बाइक के बीचोबीच जिस स्थान पर गीता थी, पेड़ उसी के ऊपर ही जाकर गिरा। महिला के आगे बैठा देवर व पीछे बैठा पति छिटक कर दूसरी तरफ जा गिरे। सूचना पाकर पहुंची डॉयल 100 पुलिस महिला को लेकर सीएचसी साऊंघाट लेकर पहुंची जहां मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे एसआई धर्मेंद्र यादव तथा मनीष जायसवाल ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।