फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   transportation veihcle

Basti News: इलेक्ट्रिक बाइक पर पांच हजार तो कार पर मिलेगी एक लाख तक सब्सिडी

Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
transportation veihcle
बस्ती। पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर हुए शासन ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर वाहन स्वामियों को पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये तक सब्सिडी देने की घोषणा की है। इससे जिले के कुल 332 वाहन स्वामियों को सीधे लाभ उनके खातों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


डीजल व पेट्रोल की भारी खपत को देखते हुए व पर्यावरण को दूषित होने से रोकने के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है। इसके लिए तरह-तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत 14 अक्टूबर 2022 व उसके बाद खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों का जहां रोड टैक्स पूरी तरह से माफ कर दिया गया है, वहीं उनकी खरीद पर सब्सिडी योजना भी चालू कर दी गई है। इसके दायरे में बाइक व कार खरीदने वाले वाहन स्वामियों को लाभान्वित करने पर फोकस किया गया है। बाइक पर पांच हजार व कार की खरीद पर एक लाख रुपये तक सब्सिडी दी जाएगी।
विज्ञापन

---

इन्हें मिलेगा सब्सिडी योजना का लाभ
14 अक्तूबर 2022 व उसके बाद अभी तक जिले में कुल 330 बाइक व 2 कारों का पंजीकरण किया जा चुका है। जो आवेदन करने के बाद इस योजना से लाभ लेने के दायरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पंकज सिंह, एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन
--

सीधे वाहन स्वामी के खाते में जाएगी सब्सिडी राशि
एआरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहन स्वामी को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू यूपीईवीसब्सिडी डॉट इन पोर्टल पर जाकर वाहन का विवरण दर्ज करवाना होगा, और बैंक खाता नंबर, पंजीयन प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व हस्ताक्षर आदि अपलोड करवाना होगा। उसके बाद आवेदन अथवा क्लेम का वेरीफिकेशन वाहन बेचने वाली एजेंसी यानी कि डीलर करेगा। आरटीओ आफिस से क्लेम को सत्यापित किया जाएगा और सीधे परिवहन आयुक्त कार्यालय को भेजा जाएगा। सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद परिवहन आयुक्त कार्यालय से सीधे वाहन स्वामी के खाते में सब्सिडी की धनराशि भेज दी जाएगी। बताया कि इस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक वाहन स्वामी कोई भी परेशानी आने पर वाहन डीलर या फिर आरटीओ दफ्तर के डाटा बेस ऑपरेटर यानी कि डीबीए राकेश तिवारी व दफ्तर में तैनात संबंधित लिपिक से सहयोग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed