फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformer burnt four times in 15 days, anger among villagers

Basti News: 15 दिन में चार बार जला ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 09 Jul 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 09 Jul 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt four times in 15 days, anger among villagers
क्षमता से अधिक लोड के कारण फुंक रहा ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सुकरौली कुंवर गांव में 15 दिन में चौथी बार ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। ग्रामीण भी शिकायत करके आजिज आ चुके हैं।
गांव के सूरज कनौजिया ने बताया कि जब ट्रांसफॉर्मर जलता है तो शिकायत के बाद 48 घंटे में दूसरा लगाया जाता है। उसके बाद 12 घंटे उसे चार्ज किया जाता है, तब जाकर आपूर्ति बहाल हो पाती है। ऐसे में ग्रामीण बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हैं। तमाम शिकायतों के बाद कुछ दिनों पहले वहां एक ट्रांसफाॅर्मर और लगाया गया है, लेकिन ् उससे कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। ग्रामीणों की मांग है लोड को ध्यान में रखते हुए कम से कम 10 केवीए का तीन ट्रांसफाॅर्मर यहां लगाया जाए।
ऋषि गुप्ता ने कहा कि बिजली निगम किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। ट्रांसफाॅर्मर से जब अचानक धुएं का गुब्बार उठता है तो स्थानीय लोग सहम जाते हैं। बार-बार ट्रांसफाॅर्मर जलने की शिकायत के बावजूद समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि सुकरौली कुंवर में दो ट्रांसफाॅर्मर अतिरिक्त लगने थे, मगर लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक नहीं लग पाया।
विज्ञापन

प्रभारी अवर अभियंता वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि मखौड़ा धाम उपकेंद्र के अभियंता अभिषेक कुमार का तबादला हो गया है। दूसरे अभियंता ने चार्ज नहीं लिया है। शृंगीनारी उपकेंद्र पर रहते हुए उन्हें अतिरिक्त चार्ज संभालने को कहा गया है ।मखौड़ा धाम उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी समस्या के समाधान का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed