फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformer burnt for the second time in four days, people of Ghatampur troubled

Basti News: चार दिन में दूसरी बार जला ट्रांसफार्मर, घाटमपुर के लोग परेशान

Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 14 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt for the second time in four days, people of Ghatampur troubled
हर्रैया। विद्युत उप केंद्र के बेलभरिया फीडर से जुड़े घाटमपुर गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने से उपभोक्ताओं को चार दिनों से बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार को लगा दूसरा ट्रांसफार्मर भी थोड़ी ही देर में जल गया। बिजली नहीं मिलने से लोग गर्मी से बेहाल है और किसानों के फसलों की सिंचाई नहीं होने से सूख रही है।
विज्ञापन


घाटमपुर गांव के रानीपुर पुरवे पर लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले जल गया था। तीन दिनों से उपभोक्ता ट्रांसफार्मर बदलने के लिए प्रयासरत थे। शुक्रवार को दूसरा ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। मगर, जैसे ही ट्रांसफार्मर को आपूर्ति के लिए जोड़ा गया, थोड़े ही देर में वह भी जल गया। गांव के रामकुमार, राजेंद्र, अशोक, लक्ष्मी नारायण राजेश आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्याएं बढ़ी हैं। बिजली नहीं रहने से पंखे कूलर सब बंद हैं। तेज गर्मी में घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। रात में सो नहीं पा रहे है। सिंचाई नहीं हो पाने से फसल सूखने लगी है। सहायक अभियंता अजय प्रताप यादव ने कहा कि सूचना के बाद ट्रांसफार्मर बदल दिया गया था। किसी तकनीकी खराबी के चलते फिर से जल गया है।दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed