फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Transformer blew out immediately upon connecting the cable; power supply to the district hospital cut off.

Basti News: केबल जोड़ते ही जल गया ट्रांसफार्मर जिला अस्पताल की बिजली गुल

Sat, 18 Jul 2026 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew out immediately upon connecting the cable; power supply to the district hospital cut off.
जिला अस्पताल के पैथालॉजी विभाग के पीछे लगा ट्रांसफार्मर संवाद
बस्ती। जिला अस्पताल की बिजली व्यवस्था सप्ताहभर बाद भी ढर्रे पर नहीं लौट सकी है। अस्पताल के पैथॉलाजी विभाग के पीछे लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार सुबह टेस्टिंग के दौरान ही दग गया। इससे अस्पताल की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

काम चलाऊ व्यवस्था के तहत जिला अस्पताल के पास मौजूद दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर जिला अस्पताल की आपूर्ति को बहाल किया गया। जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल के पैथॉलाजी के पीछे लगे सब स्टेशन से ट्रांसफार्मर से जुड़ा केबल जल जाने के कारण 11 जुलाई से ही जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कक्ष और ऑक्सीजन प्लांट तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है। इससे सीटी स्कैन जांच सेवा ठप हो गई थी। ऑक्सीजन प्लांट भी उसी दिन से बंद पड़ा है।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर का जला केबल बदलकर ट्रांसफार्मर को बृहस्पतिवार शाम को चार्ज पर लगाया गया। बताया गया कि शुक्रवार सुबह लगभग 8.30 बजे उसे टेस्टिंग पर जैसे ही लगाया गया, ट्रांसफार्मर दग गया। इससे, पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे ट्रांसफार्मर से अस्पताल की आपूर्ति सुबह 10 बजे तक बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट के चलते अभी भी सीटी स्कैन और ऑक्सीजन प्लांट सेवा को बहाल नहीं किया जा सका है। सीटी स्कैन जांच के लिए आने वाले मरीजों को बाहर भेजा जा रहा है। ऑक्सीजन प्लांट बंद हो जाने के बाद वार्डो में ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, इससे कठिनाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed