फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   transfer of three policeman

Basti News: चौकी इंचार्ज टिनिच हटाए गए, दो अन्य का तबादला

Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
transfer of three policeman
चौकी इंचार्ज टिनिच हटाए गए, दो अन्य का तबादला
विज्ञापन

- बुजुर्ग की पिटाई के मामले की सीओ हर्रैया कर रहे हैं जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विवादों से घिरे गौर थाने के टिनिच पुलिस चौकी के इंचार्ज रामभवन प्रजापति को हटा दिया गया। उन्हें लालगंज थाने पर भेजा गया है। उनकी जगह कोतवाली में तैनात दुर्गा प्रसाद पांडेय को टिनिच का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। इसके साथ ही एसपी आशीष श्रीवास्तव ने दो अन्य उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। जिसमें पुलिस लाइंस में तैनात दिवाकर प्रसाद यादव को थाना परशुरामपुर और उपनिरीक्षक रामणि उपाध्याय को पुलिस लाइंस से थाना हर्रैया भेजा गया है।
गौर थाने के टिनिच चौकी प्रभारी राम भवन प्रजापति पर थाना क्षेत्र के बसहिया गांव निवासी बुजुर्ग राम ललित यादव ने अकारण पिटाई का आरोप लगाया था। उसने डीआईजी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा गया है कि गांव में सार्वजनिक रास्ते पर गांव के कुछ लोग एक राय होकर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी सूचना एक दिन पूर्व डायल 112 पर दिया था। जिसके बाद चौकी प्रभारी टिनिच राम भवन प्रजापति ने अगले दिन सुबह बुलाया था।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जब चौकी पर पहुंचा तो वहां दूसरे पक्ष के लोग चौकी प्रभारी से वार्ता कर रहे थे। हमने अपनी बात बतानी चाही तो वह नाराज होकर अपशब्द कहने लगे। लात घूसे और उसके बाद बेल्ट से पिटाई की। गुहार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो चौकी प्रभारी ने कहा भाग जाओ वरना फर्जी मुकदमे में फंसा दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोबाइल फोन भी रख लिया। डीआईजी ने इसकी सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय को जांच सौंपी है। इसी बीच एसपी ने चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed