{"_id":"68a38e1a3ead9ee84a064548","slug":"trains-ran-on-slider-boom-due-to-non-interlocking-basti-news-c-207-1-bst1004-142200-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते स्लाइडर बूम पर चलाई ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नॉन इंटरलॉकिंग के चलते स्लाइडर बूम पर चलाई ट्रेनें
Tue, 19 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 19 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बभनान। गोंडा रेलखंड के बभनान गोविंद नगर रेलवे स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। ऐसे में रेलवे के सिग्नल काम नहीं कर रहे हैं।
बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी संपर्क फाटक पर लगा इलेक्ट्रिक बूम काम न करने के चलते स्लाइडर बूम पर ट्रेन चलाई जा रही है। इससे सड़क यातायात प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या 222 ए पर सोमवार को सुबह से ट्रेनें स्लाइडर बूम पर चलाई जाने लगीं। जिसके चलते पूरे दिन बभनान-गौरा चौकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लगता रहा। देर शाम बभनान गौरा-चौकी मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जिसके चलते लोग परेशान रहे। गेट मैन ओमप्रकाश मीणा ने बताया रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते ट्रेनों को धीमी गति से स्लाइडर बूम पर चलाया जा रहा है। संवाद