{"_id":"64b6d1f631eac625f50864d4","slug":"train-transport-basti-news-c-207-1-sgkp1006-1476-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 20 से चलेगी गोरखपुर-ढेहरका बालाजी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 20 से चलेगी गोरखपुर-ढेहरका बालाजी एक्सप्रेस
विज्ञापन
बस्ती। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से बीस जुलाई से एक और एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन गोरखपुर से जयपुर (राजस्थान) के बीच चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्टेशन से गोरखपुर ढेहर का बालाजी नामक एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार को सुबह 11:30 बजे गोरखपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसके बाद दोपहर 12:43 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकते हुए ढेहरका बालाजी तक जाएगी। ट्रेन में साधारण के अलावा वातानुकूलित कोच लगाए गए हैं।
इधर बाढ़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से जननायक एक्सप्रेस गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को 19 जुलाई तक निरस्त किया गया है, जबकि मंगलवार को देहरादून, अमृतसर और जम्मू-कटरा की ट्रेन निरस्त रही। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। लोग यात्रा के लिए दूसरे विकल्प के बारे में जानकारी कर रहे थे, लेकिन पूछताछ काउंटर से निराशाजनक उत्तर सुनना पड़ा।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 5001 मुजफ्फरपुर- देहरादून, बनमंखी से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन संख्या 4617, गोरखपुर- गोंडा पैसेंजर भी निरस्त चल रही है। इन ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पूछताछ काउंटर पर लोगों की भीड़ जुटी रही। यात्रियों ने संबंधित ट्रेनों के बारे में कई बार पूछताछ की। गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य विकल्प भी पूछे गए, लेकिन उन्हें सटीक जवाब नहीं मिला।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से ढेहर का बालाजी के बीच में एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने का निर्णय लिया गया है। जो 20 जुलाई से चलेगी। बताया कि जम्मू, पंजाब व दिल्ली में बाढ़ के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें अभी भी निरस्त चल रही हैं।